प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ ने दरगेला में जरूरतमंद लोगो को राशन किट मुहैया करवाई

--Advertisement--

Image

दरगेला, नितिश पठानियां

एक ओर जहाँ सरकारी प्रशासनिक व्यवस्थाएँ कोरोना महामारी से निपटने हेतु जुटी हुयी हैं । वहीं कुछ लोग व्यवस्थाओं में कमियाँ निकालने में व्यस्त हैं, लेकिन बहुत से स्वयंसेवी संगठन इस संकट के समय में उन लोगों की सेवा में दिन रात एक किये हुए हैं।

कोरोना प्रकोप के इस कठिन दौर में प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम भी ज़रूरतमंद को घर घर जाकर राशन व अन्य ज़रूरी सामान मुहैया करवा रही है। इसी मुहीम के तहत आज प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ’ की टीम ने ग्राम पंचायत दरगेला में 15 जरूरतमंद लोगो को राशन किट मुहैया करवाई। जिसमें आटा, चावल, 1 सरसों तेल की बोतल, 1 नमक का पैकेट, आलू – प्याज ,हल्दी , मसाले आदि थे।

प्रयत्न फाउंडेशन भटेच्छ’ की टीम के सदस्यों , सौरभ लन्गेह, गीतान्सु शर्मा, संगम कपूर, विकास ठाकुर व रोहित ठाकुर ने बताया कि अब तक वे दर्जनों गाँवों (जिनमें धारकंडी के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र भी शामिल हैं ) में ज़रूरतमंद परिवारों को व धर्मशाला, कांगडा, गगल के आसपास क्षेत्रों में प्रवासी परिवारों को राशन फल व अन्य सामग्री पहुँचा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...