ग्राम पंचायत सिहुॅणी मे गश्त के दौरान प्रदीप कुमार से एक पेटी नागपुरी संतरा देसी शराब पकड़ी

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के आदेशानुसार कोटला पुलिस ने खनन माफिया, शराब माफिया, नशा माफिया व यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अब माफिया में हड़कंप मच गया है।कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा द्वारा माफिया के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।

 

वीरवार को संजय शर्मा की टीम ने ग्राम पंचायत सिहुॅणी मे गश्त के दौरान प्रदीप कुमार पुत्र देशराज निवासी लाडन की स्कूटरी से एक पेटी (12 बोतल) नागपुरी संतरा देसी शराब पकड़ी । पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने बताया कि स्कूटरी व शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

 

संजय शर्मा ने बताया कि आगे भी उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा। नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...