जंगल में पिकनिक मनाने गए थे 5 युवक, 1 की अचानक हो गई मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

छौहरा क्षेत्र के डीसवाणी एवं गवास जंगल की चोटी पर पिकनिक मनाने गए क्षेत्र के 5 युवाओं में से एक युवक मनोज सूर्यान पुत्र महिंद्र सूर्यान (29) की मौत हो गई। साथी की इस अकस्मात मृत्यु की सूचना अन्य 4 युवकों द्वारा ग्रामीणों को दी गई, जिस पर गवास पंचायत के प्रधान सूरत राम द्वारा चिड़गांव पुलिस थाने को सूचित किया गया तथा चिड़गांव से पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

गवास पंचायत के प्रधान सूरत राम ने बताया कि 4 दिन पहले 5 युवाओं का दल पिकनिक के लिए जंगल की ऊंची चोटियों के लिए निकला था। बीती रात इनमें से एक युवा मनोज सूर्यान की अचानक मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना भी बताया जा रहा है लेकिन अभी तक इसकी सही पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि जंगल की जिस चोटी पर ये युवक पिकनिक पर गए थे, वह स्थान काफी ऊंचाई पर तथा उत्तराखंड की सीमा से लगता है। उक्त स्थान पर कोई दैवीय शक्ति वास करती है। बताते हैं कि उक्त स्थान पर जाने की भी मनाही है परंतु उक्त युवक की अचानक मौत पर भी कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...