हिमाचल प्रदेश में स्वस्थ्य सचिव समेत नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के थोड़ा कम होने के साथ ही सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है।

 

नौ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए कैडर में मुख्य सचिव अनिल खाची के बाद वरिष्ठता सूची में दूसरे नंबर के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को उद्योग के साथ अब श्रम एवं रोजगार और परिवहन का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है।

 

हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग व बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान को दे दिया गया है धीमान इसके अलावा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे।

 

वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि व पशुपालन रही निशा सिंह को दिल्ली में सलाहकार स्वास्थ्य के अलावा वन का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

 

प्रधान सचिव परिवहन, श्रम एवं रोजगार व पर्यावरण देख रहे कमलेश कुमार पंत को राजस्व के साथ पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त जिम्मा, प्रधान सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा को बागवानी का अतिरिक्त जिम्मा, सचिव आयुर्वेदा रहे डॉ. अजय कुमार शर्मा को अब तकनीकी शिक्षा के साथ कृषि का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

 

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से बागवानी विभाग वापस ले लिया गया है, ताकि वह कोरोना काल में सिर्फ स्वास्थ्य विभाग पर ज्यादा ध्यान दे सकें। सचिव युवा सेवा एवं खेल डॉ एसएस गुलेरिया को मत्स्य का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

 

वहीं, निदेशक उद्योग रहे हंसराज शर्मा अब सचिव पशुपालन के तौर पर सचिवालय में अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही वह उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...