मोबाइल टावर ना होने से छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव जसवाल

नगरोटा-बगवां ब्लॉक के उस्तेहड़ पंचायत के गांव ठम्बा, हल्दवाड़ी, घोड़ा, पंजलेहड़, बड़ू और गदियाड़ा में नेटवर्क की कमी के कारण बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं की पढ़ाई के लिए जंगलों तथा ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है।

पढ़ाई करने के लिए छात्र हो रहे परेशान

इन गांवों में किसी भी कम्पनी के टॉवर न होने के कारण बच्चों तथा गांववासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि आजकल कोरोना के कारण स्कूल, कॉलेज बंद होने के कारण बच्चों की ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाती है, परन्तु टॉवर अथवा नेटवर्क की कमी के कारण कई बार बच्चे कक्षाएं नहीं लगा पाते हैं जिसके कारण अभिभावक व बच्चों को काफी कठिनाई पेश आ रही है।

कोरोना काल में सरकारी व निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी ‘वर्क फरोम होम’ में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा कई बार बीएसएनएल, एयरटेल और जियो कम्पनी के प्रबन्धकों को लिखित रूप में शिकायत भी की गई है लेकिन आज दिन तक इन क्षेत्रों में किसी भी कम्पनी द्वारा कोई भी टॉवर स्थापित नहीं किया गया।

किसी भी कम्पनी का टॉवर न होने कारण नेटवर्क की बजह से इन क्षेत्रों के लगभग 7 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...