जवाली में दो कोरोना संक्रमितों की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली , माधवी पंडित

उपमंडल जवाली में कोरोना संक्रमण से मौत होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार को दो लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई तथा अब जवाली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। मंगलवार को सिद्धपुरघाड़ के 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई जबकि भरमाड़ के एक अन्य व्यक्ति की भी पठानकोट में कोरोना से मौत हो गई।

शवों को प्रशासन की देखरेख में शव वाहिनी के माध्यम से श्मशानघाट तक लाया गया तथा प्रशासन की देखरेख में दोनों ही शवों का उनके परिजनों को पीपीई किट पहनाकर कोविड-19 नियमों के आधार पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि लोग कोरोना नियमों का पालन करें तथा जरा भी लापरवाही न बरतें। बुखार, खांसी या जुकाम इत्यादि लक्षण होने पर अस्पताल में टेस्ट जरूर करवाएं ताकि अनमोल जीवन को बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...