तियारा खंड में 4 दिन में 2587 कोविड सेंपल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

खंड चिकित्सा अधिकारी तियारा डॉ.संजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि तियारा ब्लॉक में 28 मई से 31 मई, 2021 तक कोविड के 2587 सैंपल लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 4 दिनों के लिए 560 प्रतिदिन के हिसाब से 2240 कोविड सैंपल का लक्ष्य दिया गया था जिसके मुकाबले इन चार दिनों में 2587 सैंपल लिये गये है। जो कुल लक्ष्य के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि यह संक्रमण कोविड-19 पॉजिटिव रोगी से दूसरे व्यक्ति में व्यक्तिगत संपर्क या हवा के माध्यम से बहुत तेज दर से फैलता है और इसलिए इसके प्रसार का मुकाबला करने के लिए व्यक्तिगत सम्पर्र्कोंें को कम करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव मामलों में हालांकि कमी आई है लेकिन अभी भी संक्रमण दर को सीमित रखने के लिये ज्यादा से ज्यादा कोविड टेस्ट ही एक कारगर तरीका है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी व्यक्ति प्रदेश सरकार, ज़िला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बार-बार हाथ धोएं और सैनेटाइज़र का प्रयोग करें सभी सामाजिक दूरी बनाए रखें, बाहर निकलते समय सही तरीक़े से मास्क लगाएं। बुखार, खांसी आदि के लक्षण दिखने पर तुरन्त नज़दीकी अस्पताल में सम्पर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...