महिलाएं कर रही शराब का अवैध कारोबार, पुलिस ने तीन जगह दबिश देकर बरामद की बड़ी खेप

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों पर कारवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पचास हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद कर 20 हजार लीटर कच्ची लाहन को नष्ट किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके अवैध शराब बरामद किया और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया मंगलवार को इंदौरा पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमों के साथ विभिन्न तीन स्थानों पर रेड की।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने 51 वर्षीय अक्की देवी पत्नी बिल्ला वासी धमोता के घर से 40 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं, दूसरी कार्रवाई में 40 वर्षीय रानो देवी पत्नी मंगल सिंह वासी धमोता के घर से पांच हजार मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं, तीसरी कार्रवाई में 45 वर्षीय रज्जी पत्नी शमशेर सिंह निवासी धमोता तहसील इंदौरा के घर से रेड के दौरान पांच हजार मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया तीनों आरोपितों के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई अमल लाई जा रही है। वहीं मौका पर रेड टीम ने बीस हजार लीटर कच्ची लाहन को नष्ट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...