घर में लटका मिला 22 साल की गर्भवती महिला का शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

करसोग के साथ लगते छतरी क्षेत्र में गर्भवती महिला का शव घर में लटका मिलने से सनसनी मच गई। 22 साल की इस महिला की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत के बाद पिता द्वारा ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच मांगी है। मृतिका सपना करसोग से लगभग 11 किलोमीटर दूर बखरोट के समीप दलाग गांव की रहने वाली बताई गई है।

उसकी शादी पिछले साल पांच मई को छतरी में हुई थी। सपना के पिता राजेश कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार उनकी बेटी फोन पर बता रही थी कि ससुराल पक्ष में उनकी दो ननंद तथा सास-ससुर प्रताडि़त कर रहे हैं।

इस संदर्भ में डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि शव छतरी से करसोग अस्पताल लाया गया तथा वहां से पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...