
मंडी , नरेश कुमार
भारत सरकार तीनो कृषि बिल तुरंत वापिस ले, ये कहना है भारतीय किसान यूनियन के राज्य प्रवक्ता एन के पन्डित का ! भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता एन के पन्डित ने मण्डी से प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा कि हिमाचल सरकार भी अपना स्टैंड क्लियर करें कि वो किसानों के साथ है कि नहीं !
उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल कि भाजपा सरकार किसानों के मुद्दे पर किसानों के साथ है तो केंद्र सरकार के इशारे पर ना नाच कर तुरंत तीनों बिलों को रद करवाने कि सिपारिश करें ! पन्डित ने कहा कि आखिर केंद्र कि मोदी सरकार क्यों किसानों पर अत्याचार करने पर तुली हुई है, पन्डित ने केन्द्र सरकार कि घेराबंदी करते हुए कहा कि किसानों पर पानी कि बौछारें करना और आंसू गैस के गोले छोड़ना क्या सही है ??? उन्होंने कहा कि किसानों पर इस तरह अत्याचार करके केन्द्र कि मोदी सरकार क्या किसानों कि आय दुगुनी करना चाहती है !
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश प्रवक्ता एन के पन्डित ने कहा भाजपा कि ना तो नीति सपष्ट है ना नियत सपष्ट है क्योंकि भाजपा तो शुरू से बनियों कि सरकार का लेबल चिपकाकर किसान विरोधी रही है ! उन्होंने कहा कि अब देश का किसान अनदाता अब भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है ! पन्डित ने केन्द्र कि मोदी सरकार और हिमाचल कि जय राम सरकार पर मीडिया से बात साँझा करते हुए कहा कि दोनों भाजपा कि सरकारें किसानों का सम्मान करते हुए आंदोलन को ख़त्म करने का प्रयास करें !
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बार बार ये डिंडोरा पीटना बंद करें कि हमने किसानों के खाते में 2000/ रूपये डाले है वो कोई मोदी सरकार ने किसानों के ऊपर एहसान नहीं किया बल्कि वो किसानों का अपना हक़ है आखिर देश के टैक्सपेयर का पैसा कब तक भाजपा सरकार अपनी एश और मौज मस्ती में उड़ाएगी ! पन्डित ने कहा कि एक तरफ अगर मोदी सरकार ने किसानों के खाते में 2000/ रूपये डाले है तो दूसरी तरफ पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाकर किसानों से कई गुना बसूल लिए है क्योंकि किसान का हर काम डीज़ल पर निर्भर रहता है !
उन्होंने भाजपा पर तंज कस्ते हुए खूब खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा को अगर मोमबत्ती लगाकर भी ढूंढेगे तो भी कहीं नज़र नहीं आएगी !
एन के पन्डित प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति हिमाचल प्रदेश !
