
शाहपुर, नितिश पठानियां
कांग्रेस कार्यलय रेत में शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के टीम के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रवासी मजूदरो के लगभग पाँच परिवारों कि मदद के लिए बढ़ाये हाथ। पठानिया ने प्रवासी मजदूरों को खाने के लिए चावल,दाल,आटा, तेल साबुन, मास्क, सेनेटाइजर,आदि रोजमर्रा कि बस्तुएं बांटी। पठानिया ने कहा कि इस करोना काल के संकट की घड़ी में गरीब मजदूर अपने आप को अकेला महसूस न करे। पठानिया पिछले कई दिनों से विधानसभा शाहपुर के हर बूथ में जनता की सेवा में लगे है। इस संकट की घड़ी में शाहपुर हल्के की जनता अपने आप को अकेला महसूस न करे। ये उनका जनता के प्रति प्यार दिख रहा है।
पठानिया ने प्रवासी मजदूरों के साथ – साथ करेरी, रेत और ततवानी पंचायतो की हेल्पलाइन टीमों को भी करोना के वचाव के लिए मास्क,सेनेटाइज, ऑक्सिमिटर, की कीटे दी। जिससे गांधी हेल्पलाइन टीम जनता के बीच जा कर जरूरत मंद लोगो को कोविड- 19 के वचाव के लिए समान दे सकें। पठानिया ने कहा कि जब से करोना की दूसरी लहर आई है, तब से शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन की टीमें बूथ स्तर पर काम कर रही है ओर सरकार के कोविड -19 के वचाव के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अच्छा काम कर रही है।
गांधी हेल्प लाइन की टीमो ने जहाँ सेनेटाइज की बात हो, या मास्क देने की बात हो, या करोना पीड़ित मरीजों को खाना देने की बात हो, या हॉस्पिटल में किसी प्रकार की मदद की बात हो, या करोना हुई मौतों के दाहसंस्कार की बात हो, गांधी हेल्पलाइन की टीमो ने आगे आ कर काम किया है।
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, अमन कुमार करेरी पंचायत के वार्ड पंच,ततवानी पंचायत के गुमान शर्मा,वार्ड पंच इच्छया देवी,वार्ड पंच सरिता देवी,वार्ड पंच सुदर्शना देवी आदि अन्य लोग भी मौजूद थे।
