भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने मचाई तबाही, बिजली गिरने से दो बच्चे बेहोश

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से काफी नुकसान हुआ। धर्मशाला में भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ घरों पर गिर गए। हमीरपुर, ज्वालामुखी, रैत, पालमपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। आसमानी बिजली गिरने से सरकाघाट के गहरा में दो बच्चे बेहोश हो गए। राजधानी शिमला में दोपहर को बारिश हुई। इसके बाद धूप के साथ हल्के बादल छाये रहे।

मैदानी इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंबा जिले के भरमौर में ट्राउट मछली बीज उत्पादन केंद्र थल्ला में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब तूफान की वजह से मछली बीज केंद्र के अंदर बिजली के तार टूटने से आए कंरट की चपेट में आने से 700 मछलियां (160 किलो) मर गईं। केंद्र के प्रभारी विकास चंद्रा ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। साथ ही पुलिस व विद्युत बोर्ड को सूचना देकर घटना स्थल का निरीक्षण भी करवाया गया है।

दोपहर बाद भरमौर के पूलन में भारी बारिश से खेतों में बिजी गई मक्की, राजमाह, आलू आदि फसलों को काफी नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जबकि 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...