युवक की हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष 

थाना नालागढ़ के तहत डाडी कनिया खेड़ा के पास सोमवार को फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनको अदालत से 5 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि इस घटना के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई थी।

 

यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई और चिट्टा बेचने को लेकर भी विवाद चल रहा था। आपसी रंजिश के चलते हुए मारपीट के मामलों में 2018 में 1 और 2021 में 2 मामले भी दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में फरार करीब 4 और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

गौर रहे कि गत सोमवार को सिरमण उर्फ सिमू निवासी खनोआ बैरछा सहित 4 लोग बद्दी से नालागढ़ की तरफ कार में आ रहे थे। डाडी कनिया खेड़ा के पास सामने से आ रही स्कॉॢपयो ने पहले कार को टक्कर मार फिर एक ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में और सिरमण की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी और नजीम, इकबाल, अकबर व राजिंद्र घायल हो गए थे।

 

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई थी। यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई और चिट्टा बेचने को लेकर भी विवाद चल रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...