नगरोटा में भीषण टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, सड़क किनारे पलटा ट्रक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल 

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार को नगरोटा बगवां में निचले बाजार पीर बाबा के समीप एक कार व ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए जबकि ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया जहां 3 लोगों को उपचार के उपरांत छुट्टी दे गई जबकि घायल महिला कांता देवी को टांडा रैफर किया गया।

 

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक आल्टो कार (एचपी 40सी-1725) पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रही थी कि पीर बाबा के समीप कांगड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक (एचपी 40ए-5237) के साथ टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

 

थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि मौके पर ट्रक चालक सोनू व कार चालक संजय कुमार के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर करके छानबीन आरम्भ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...