दर्दनाक मोटरसाइकिल हादसे में हुई नूरपुर के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर राजा का बाग़ नामक स्थान पर एक दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल नंबर (HP38D3538) और सेना के वाहन में टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक पठानकोट से जसूर की तरफ आ रहा था कि राजा का बाग में सेना के वाहन के साथ टकरा गया।  मृतक की पहचान शुभम (25) सुपुत्र प्रीतम सिंह गांव धनेटी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुभम पठानकोट अपनी माँ के लिए दवाई लेने गया था। बताया जा रहा है कि शुभम दो बहनो का इकलौता भाई था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...