राहत भरी खबर: हिमाचल के कोविड अस्पतालों में 20 से 40 प्रतिशत तक खाली हो गए बेड

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

हिमाचल में कोरोना मामलों की रफ्तार कम होने के साथ ही कोविड अस्पतालों से राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में में एक से दो सप्ताह पूर्व पैक रहने वाले रहने वाले बेड अब 20 से 40 फीसदी तक खाली हो गए हैं।

कांगड़ा, शिमला, मंडी के मेडिकल कॉलेज हमेशा पैक रहते थे। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी और समर्पित कोविड केयर सेंटर डीडीयू में दाखिल कोरोना मरीजों का आंकड़ा घटने लगा है। इन दोनों अस्पतालों में इन दिनों 50 से लेकर 80 बिस्तर खाली पड़े हैं। डीडीयू में 135 में से 60 बिस्तर और आईजीएमसी में 300 में से 70 बिस्तर खाली पड़े हैं।

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी आई है। अधिकांश मरीज बीमारी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। बताया कि कोरोना कर्फ्यू का असर अब देखने को मिल रहा है।

कांगड़ा जिला में केवल 419 मरीजों का ही कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में उपचार चल रहा है। एक हफ्ता पहले इनकी संख्या करीब 650 थी।

जिला मंडी में कोरोना मामलों में 15 दिन में 40 फीसदी कमी आई है। अस्पतालों में भी कोविड वार्ड खाली होने लगे हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 15 दिन पहले 150 मरीज भर्ती थे जो आज 76 ही रह गए हैं। अन्य मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। एमसीएच सुंदरनगर में 44 में 22, रत्ति कोविड सेंटर में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

हमीरपुर जिले में बीते 15 दिन में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी आई है।14 मई को जिले में 2995 सक्रिय कोरोना मरीज थे। जो 28 मई तक घटकर 1239 रह गए हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन की बात की जाए तो यहां संक्रमितों की हालत में दिनोंदिन सुधार हो रहा है।

दो सप्ताह के भीतर मेडिकल कॉलेज एवं कोविड अस्पताल नाहन में उपचाराधीन 30 से अधिक मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। इस समय मेडिकल कॉलेज में 40 के करीब मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि, 15 दिन पहले 70 से अधिक मरीज अस्पताल में दाखिल किए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...