हिमाचल में दवा कंपनी पर पंजाब पुलिस की दबिश, 15 करोड़ रुपये की 30.2 लाख गोलियां सीज

--Advertisement--

Image

सिरमौर, व्यूरो

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दवा कंपनी पर पंजाब पुलिस की टीम ने रेड डाली है. इस दौरान 15 करोड़ रुपये की 30 लाख गोलियां सीज की गई हैं. हिमाचल पुलिस ने इस दौरान पंजाब पुलिस का सहयोग किया है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब के अमृतसर की पुलिस टीम ने सिरमौर जिले में पांवटा की दवा कंपनी पर दबिश दी. दरअसल, अमृतसर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी गई थी. दवाइयों पर पांवटा की एक कंपनी का नाम और पता लिखा हुआ था. ऐसे में एनडीपीएस एक्ट मामले में पांवटा पुलिस का सहयोग लेकर पंजाब पुलिस टीम कंपनी के दस्तावेजों को खंगाले हैं.

पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत दवा की खेप बरामद की है. इन दवाओं में पांवटा के देवीनगर रामपुरघाट मार्ग पर स्थित एक दवा ईकाई का नाम-पता अंकित बताया जा रहा है. पंजाब की पुलिस टीम ने  सिरमौर दवा नियंत्रक व पांवटा पुलिस टीम का सहयोग लेकर छापामारी की है.

हिमाचल पुलिस ने मामले की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि पंजाब की अमृतसर पुलिस टीम ने एक एनडीपीएस मामले में छापामारी की है. इसके लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी मांगा गया था. हिमाचल पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 15 करोड़ रुपये की 30.2 लाख गोलियां सीज की गई हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...