मिनी सचिवालय ज्वाली रेवेन्यू विभाग के फोर्थ क्लास कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

उपमंडल ज्वाली के अन्तर्गत मिनी सचिवालय ज्वाली के रेवेन्यू विभाग के फोर्थ क्लास कर्मचारी की गुरुवार रात मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रुकवदीन 41 वर्षीय दरकाटी गांव के रूप में हुई है। जो कि मिनी सचिवालय ज्वाली में फोर्थ क्लास कर्मचारी चौकीदार के कार्य में कार्यरत था।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सुबह उसे मिनी सचिवालय के आगे मृत पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस थाना ज्वाली में इसकी सूचना दी । वहीं एसएचओ ज्वाली सुरिंदर कुमार टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने उक्त व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ज्वाली चेकअप के लिए भेजा। चेकअप किया गया तो‌ व्यक्ति पहले से ही मृत पाया गया।

प्रथम दृष्टया से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु छत के ऊपर से नीचे गिरने से हुई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस थाना ज्वाली द्वारा नूरपुर भेज दिया गया है। यह मामला 174 धारा के अनुसार दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी गहनता के साथ की जा रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...