जसवां परागपुर के 109 बूथों पर पहुंचेगी “बिक्रम टास्कफोर्स”, 9 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट, साबुन सहित भेजी राहत सामग्री की दूसरी खेप

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए बिक्रम टास्कफोर्स ने 109 बूथों पर कमान संभाल ली है। आज मोईन में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सभी बूथों के लिए मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट्स, साबुन सहित राहत सामग्री की दूसरी बड़ी खेप भेजी। इसके साथ ही जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के लिए ऑक्सीमीटर भी भेजे।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मैं यह कामना करता हूँ की लोग स्वस्थ रहे। साथ ही ऑक्सीमीटर कैसे उपयोग में लाना है, किस तरह ऑक्सीजन लेवल चेक करना है व लोगों को कोरोना से लड़ने के बारे में सभी को ट्रेंड भी किया जा रहा है।

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव था ओर लगातार मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र की चिंता सता रही थी। उन्होंने कहा कि आज दूसरे चरण में 109 बूथों पर राहत सामग्री भेजी गई। जिसमें भारी मात्रा में मास्क, सेनिटाइजर, साबुन आदि की राहत सामग्री को हमनें पोलिंग बूथ स्तर तक भेजा है।

उन्होंने कहा कि जरूरत मंद लोगों की मदद की जा सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जसवां परागपुर के कार्यकर्ता इस काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा है ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से यहां 9 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के अंदर ऑक्सीजन की कमी है। इसलिए ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर उपलब्ध करवाएं गए हैं।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आह्वान से सेवा ही संगठन किस प्रकार से आम जनमानस की सेवा कर सकता है इसमें लगा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ स्तर पर हर व्यक्ति से बात भी करेंगे। उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गांव के अंदर अगर कोई व्यक्ति कोरोना से पीड़ित है तो वहां जाकर कार्यकर्ता उनकी सेवा में लगा है।

बिक्रम ठाकुर ने समाजसेवियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर सराहा व कहा कि ऐसे और समाजसेवियों को खुलकर सामने आना होगा। लोगों को इस आपदा के दौर में उनकी जरूरत है व मुश्किल घड़ी में अगर कोई जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होता है तो बहुत ही अच्छी बात है।

वहीं भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जसवां परागपुर क्षेत्र में बिक्रम टास्कफोर्स बहुत ही बढ़िया काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज दूसरे चरण में 109 बूथों पर कोविड राहत सामग्री उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा भेजी गई है। उन्होंने लोगों से यह आह्वान किया कि कोविड-19 दूसरे चरण में लोग घबराहट में है।

उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से निवेदन करता हूँ जो कोरोना पॉजिटिव है वह घबराए नहीं, सकारात्मक सोच के साथ ही इस जंग से जीता जा सकता है। मेरे परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए थे मैंने उनकी एसओपी के तहत उनकी सेवा की और आज सभी स्वस्थ हैं।

इस मौके पर महिला मोर्चा व भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...