
बिलासपुर, सुभाष
श्री नैना देवी जी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत चिकनी खड पर नवनिर्मित पुल के ऊपर से क्रॉसिंग शुरू हो गई है। इस पूल का काम पूरा हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली हैै। गौरतलब है कि इस पुल का कार्य लगभग दो ढाई साल से कछुआ चाल से चल रहा था और आखिर इस पुल के ऊपर से गत सोमवार को क्रासिंग हो गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली ।
गौरतलब है बरसात के दिनों में लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस गड (नदी) को पार करते थे। स्थिति उस समय और भी विकट हो जाती थी जब लोगों को बरसात के दिनों में खड का पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता था। दो-तीन घंटे तक किनारे ही बैठना पड़ता था और क्षेत्र के जो ट्रक चालक हैं उन्हें अपनी गाड़ियों को 2 किलोमीटर (पंजाब) मस्सेवाल में खड़ा करके घर आना पड़ता था।
इस पुल के निर्माण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है प्रमुख समाज सेवक और जिला परिषद के सदस्य मान सिंह धीमान ने जहां सरकार का धन्यवाद किया है वही लोगों को इसकी बधाई भी दी है।
