राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर काँग्रेस की पहल,कोरोना पीड़ित परिवारों तक पहुंचाएगी कोरोना रिलीफ किट

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

कोरोना संकट के बीच कांग्रेस पार्टी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कांग्रेस पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ वर्चुल मीटिंग की, इसमें कई लोग जुड़े ओर सवाल जवाब भी हुए।

काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी मौजूद रहे, इस अवसर जीएस बाली ने कहा कि कोरोना रिलीफ किट सभी कोरोना पीड़ित परिवारों एवं लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी, इस किट में हैंड सेनेटाइजर ,मास्क, पीपीई किट, ग्लब्ज और दवाइयां हैं जो कि डाक्टरों से सलाह करके ली गई हैं।

जीएस बाली ने कहा कि यह किट ब्लॉक कांग्रेस के माध्यम से बांटी जाएगी,उन्होंने कहा कि उन 25 बच्चों की 2000 रुपये आर्थिक मदद भी की जाएगी जो कि असहाय हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि 70 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों को भी आर्थिक मदद की जाएगी जिनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है व जिनकी रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं है।

पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में बर्तमान सरकार पर भी बरसे पूर्व मंत्री

जीएस बाली ने आरोप लगाते हुए कहा कि बर्तमान सरकार को खुद पर भी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि जो लोग मर रहे हैं वह लापरवाही से मर रहे हैं, जीएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद नियम बना रहे हैं और खुद ही उनकी उलंघना कर रहे हैं,ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बर्तमान सरकार क्या कर रही है।

ये गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह बाली, जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, केवल सिंह पाठानिया,डॉ. राजेश शर्मा व अजय वर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...