आधी रात को लोगो के अटेंडेंट बन कर हॉस्पिटलों में पहुंच रहे चडी वार्ड से जिला परिषद पंकज कुमार (पंकु)

--Advertisement--

Image

शाहपुर: अँशुल दीक्षित

चडी वार्ड से जिला परिषद औऱ युवा समाजसेवी पंकज कुमार (पंकु) आधी रात को गरीबों के मसीहा बन कर उभर कर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही घटना को 15 मई को शाहपुर अस्पताल में देखा गया।

आजकल कोरोना के समय में जहाँ लोग अस्पताल में जाने से बच रहे हैं। वहीं पंकज कुमार एक फ़ोन पर मरीजो के अटेंडेंट बन कर रात भर उनके साथ रह रहे हैं ।

यह मामला है शाहपुर अस्पताल में भर्ती हुए मरीज का। जहां पंकज कुमार को फ़ोन आया कि एक व्यक्ति बीमार है लेकिन उसके साथ कोई भी अस्पताल जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में पंकज कुमार उनके साथ हॉस्पिटल आने को तैयार हुए और उस मरीज के साथ रात भर अस्पताल में रहे।

जब मरीज को टांडा रेफेर किया तो उन्होंने अपने बलबूते पर एम्बुलेंस की व्यवस्था करके उनको टांडा पहुंचाया ताकि उनका सही से उपचार हो सके। यह सब देख कर सच मे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है तथा उनको इस कोरोना काल में गरीबों का मसीहा कहा जा रहा है ।

किस तरह का आशीर्वाद दिया मरीज ने ।

जब मरीजो से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अगर यह हमें सही समय पर अस्पताल ना पहुंचाते तो हमारा सही से इलाज ना हो पाता। अतः हम इसके लिए सदा इनके आभारी हैं। तुम दिन दुगनी रात चौगुनी तरकी करो ।भगवान करें तुम्हारी लंबी आयु हो इशी तहर लोगो की सेवा करते रहो।

क्या कहा पंकज कुमार ने ।

पंकज कुमार ने कहा कि वह हमेशा दिन रात सभी की मदद करने को तैयार रहते हैं तथा अपने आप को खुशनसीब समझते हैं जो किसी के काम आ सके। उन्होंने कहा कि जब भी किसी को किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ तो वह सीधे उनसे संपर्क करें। वह हरसंभव उनकी मदद करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...