पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बद्दी तथा बरोटीवाला स्थित अंतर राज्य बैरियर्स का दौरा किया

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने 8 मई को नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत बद्दी तथा बरोटीवाला स्थित अंतर राज्य बैरियर्स का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के संबंध में  पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमाओं के वेरियस पर  कोरोना कर्फ्यू से संबंधित नियमों की पालना के लिए पुलिस द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की गई है तथा क्षेत्र में आंतरिक हिस्सों में भी पुलिस प्रशासन बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही है तथा पुलिस बल के बेहतरीन प्रबंधन के कारण  बद्दी तथा बरोटीवाला बैरियर्स पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

संजय कुंडू ने बेहतरीन व्यवस्था प्रबंधन के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग , व्यक्तिगत दूरी तथा लोगों द्वारा अनावश्यक घरों से बाहर न जाने की दिशा में प्रदेश पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि महामारी के इस दौर में नियमों की पालना सुनिश्चित करते समय क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे कोरोना कर्फ्यू के संबंध में प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का हर संभव सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...