डमटाल पुलिस ने गांव भदरोया के एक घर में दबिश देकर चिट्टे की खेप बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट

डमटाल पुलिस थाना के अरीरिक्त प्रभारी रमेश बैंस व उनकी पुलिस टीम ने देर सायं गांव भदरोया में आरोपी महिला गोशा पत्नी कस्तूरी लाल वासी भदरोया के घर मे दबिश दी और घर में सर्च अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान 6.17 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की।

पुलिस ने महिला के घर से मिली नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर डमटाल थाना लाया गया।

डी.एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टे की खेप सहित भदरोया वासी महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला के खिलाफ डमटाल थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि पकड़ी गई महिला के खिलाफ पहले से एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले दर्ज है और निरन्तर नशे के कारोबार को अपने घर में अंजाम दे रही थी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...