हिमाचल में अमिताभ और ट्रंप के नाम का पास जारी होने के बाद बदला सॉफ्टवेयर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

यह थी तो हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए  सुविधा लेकिन छेड़छाड़ हुई तो सख्ती बढ़ गई। अन्य राज्यों से हिमाचल आने वालों को अब उपायुक्त (डीसी), अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) व एसडीएम की अनुमति पर ही प्रवेश मिलेगा। प्रदेश सरकार ने ऑटो ई-पास की अनुमति प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है।

इससे पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सीओवीआइडी19ईपीएएसएस.जीओवी.इन पर पंजीकृत करने और जरूरी जानकारी भरने पर ई-पास मिल रहा था। फैसला इसलिए लिया गया कि शुक्रवार को ही डोनाल्ड ट्रंप व अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम से ई-पास जारी हो गए थे।बात इतनी बढ़ी कि राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सॉफ्टवेयर ही बदल दिया।

अब हिमाचल से बाहर रहने वाले हिमाचलियों को भी इसी माध्यम से आना होगा। पिछले वर्ष कफ्र्यू के दौरान ई-पास के माध्यम से करीब पौने चार लाख लोग प्रदेश में आए थे। इस प्रक्रिया के दोबारा से लागू होने से लोगों को ई-पास के लिए इंतजार करना होगा।

यह व्यवस्था इसलिए लागू की है ताकि पात्र लोग हिमाचल में प्रवेश कर सकें और फर्जी नाम व दस्तावेजों के आधार पर आने वालों को रोका जा सके।

सॉफ्टवेयर में बदलाव

निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग आशुतोष गर्ग का कहना है प्रदेश सरकार ने सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के लिए कहा है। अब हिमाचल में प्रवेश करने वालों को ई-पास अधिकारियों की अनुमति के बाद ही जारी हो सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...