
नगरोटा सूरियाँ, मुनीश पॉल
हरिपुर उपतहसील के तहत पंचायत सकरी के गांब द्रगियाह मे करोना संक्रमण से रवि राणा सपुत्र रणवीर राणा आयु 35 बर्ष की पिछले कल शाम 5.30 मृत्यु हो गई। इससे पिछले सप्ताह एक 72 वर्षीय बृद्ध दानों देवी की कारोना संक्रमण से मौत हो गई थी l कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी प्रिया के साथ रवि राणा दिल्ली से आए थे और दोनों पोज़िटिब होने की बजह से घर पर ही होम आइसोलेट थे।
पिछले कल शाम को अचानक तवीयत खराब होने पर घर में ही रवि राणा की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान राम सरूप शर्मा द्वारा प्रशासन को दे दी गई ।
आज सुबह 9 बजे के बाद प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार हरिपुर राजिन्दर कुमार ,पटवारी भजन सिंह, चोकीदार शशि कुमार, डॉ रोहित शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,नगरोटा सूरियाँ, थाना हरिपुर से रशपाल सिंह, हबलदार योगेशबर सिंह की देख रेख मौजूदगी में घर बालों ने पी पी ई किट मास्क सेनिटाइजर लगा कर ब सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए अंतिम सस्कार किया।
