राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में युद्धस्तर पर चल रहा 200 बिस्तरों के मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण कार्य

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

मंडी जिला के राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में 200 बिस्तरों का मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल 15 मई तक बन कर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है ।

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिला में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुरूप राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम खलियार में मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल के निर्माण का फैसला लिया गया था। इस अस्पताल सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था रहेगी और मरीजों को तत्परता से इलाज सुविधा का भरपूर लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि मंडी जिला प्रशासन कोविड की चुनौती का पूरी मजबूती से मुकाबला करने के लिए लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहा है।

ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि खलियार में बन रहा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का दिन रात काम चल रहा है। 15 मई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। 200 बिस्तरों के इस अस्पताल में हर बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सुविधा के जरिए ऑक्सीजन स्पलाई दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला में तमाम संसाधनों और व्यवस्थाओं की मजबूती के साथ साथ नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...