कोटला युवा मंडल, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं गौ सेवा संस्था आई कोटला पुलिस के समर्थन में! जानिए क्या कुछ कहा।

--Advertisement--

Image

कोटला, व्यूरो

कोटला पुलिस द्वारा 32मील के रविंद्र राणा के साथ मारपीट करके गंभीर घायल करने का मामला उजागर हुआ था जिसके चलते एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था तथा कई लोगों ने कोटला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

सोमवार को युवा क्लब कोटला, व्यापार मंडल कोटला, टैक्सी यूनियन कोटला एवं जन एवं गौ सेवा संस्था कोटला पुलिस के समर्थन में आ गई है। युवा क्लब कोटला के प्रधान सुमित मेहरा, उपप्रधान रितेश मेहरा, सचिव राहुल शर्मा इत्यादि ने कहा कि अगर रविन्द्र राणा कोमा में था तो इतनी जल्दी ठीक कैसे हो गया।

उन्होंने कहा कि कोटला पुलिस ने शराब माफिया, खनन माफिया, चरस माफिया पर शिकंजा कसा हुआ है जोकि माफिया को रास नहीं आ रहा। माफिया द्वारा जानबूझ कर कोटला पुलिस की छवि को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोटला में नारेबाजी में भी खनन माफिया, शराब माफिया व चरस माफिया ही शामिल हुए थे। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच हो तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...