एक्सीडेंट से हत्या में बदला मामला,पति पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा 

हिमाचल के सोलन जिले में रविवार को हुआ एक एक्सीडेंट अब हत्या के मामले में तब्दील हो गया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोलन में एक पति ने अपनी ही पत्नी से मामूली झगड़े के बाद उसे गाड़ी में बिठाकर वाहन को जानबूझ कर खाई में गिरा दिया। मामला नालागढ़ क्षेत्र के नाल भागड़ा गांव में सामने आया है।

यहां पहले पति.पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी को पिकअप में बैठाकर वाहन को जानबूझ कर खाई में गिरा दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। झगड़े की बात मृतक महिला ने पहले ही फोन पर अपने पिता को बता दी थी। इसके बाद पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जोघों पुलिस चैकी के तहत नाल भागड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पत्नी आशा कुमारी के साथ पहले झगड़ा हुआ। इसके बाद आशा को सुरेंद्र पिकअप में बैठाकर नालगाढ़-स्वारघाट मार्ग पर ले गया। जहां नालागढ़ स्वारघाट रोड पर पानीमोड़ गांव के समीप पिकअप को 60 फीट गहरी खाई में उतार दिया।

हादसा देर रात को हुआ। लेकिन इसका पता सुबह चला। जब घास लेने गए ग्रामीणों ने वाहन को खाई में गिरा देखा और वहां से रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीण गाड़ी के पास गए और उन्होंने घायल व्यक्ति को वहां से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति के पास ही महिला का शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दंपती के दो बच्चे हैं।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पिता रघुबीर सिंह के बयान पर सुरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला के शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...