हिमाचल में सर्दी-खांसी और बुखार वाले मरीजों के भी होंगे कोरोना टेस्ट

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारी का इलाज कराने आने वाले व्यक्ति का भी अब कोरोना टेस्ट होगा। प्रदेश के पांच जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।

अगर कोई मरीज संक्रमित निकलता है, तो उसे तुरंत आइसोलेट कर उपचार शुरू किया जाएगा। गंभीर होने की स्थिति में मरीज को कोविड सेंटर में ही भर्ती किया जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसा करने से सामुदायिक संक्रमण भी फैलने से रुकेगा।

राज्य में इन दिनों संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। रोजाना अब 400 के करीब कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने सभी डीसी, सीएमओ और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी, जिसमें जिलों के हालात के बारे में जानकारी ली गई थी।

इसमें यह भी सामने आया था कि सर्दी, बुखार, खांसी होने के बावजूद भी कई लोग टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों का कोविड टेस्ट करने का निर्णय लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...