इंडिया कबड्डी कैंप के लिए हुआ बीबीएन की अंकिता चंदेल का चयन

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बीबीएन की कबड्डी खिलाड़ी अंकिता चंदेल का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाने का इनाम अंकिता को मिला है। इस प्रतियोगिता में अंकिता ने 45 रेड प्वाइंट लिए।

दावा किया जा रहा है कि अंकिता बीबीएन की पहली कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो इंडिया कैंप में हिस्सा लेंगी।  अंकिता का नालागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। अंकिता चंदेल को कबड्डी खेलने का शौक बचपन से है।

ऊना में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंकिता चंदेल का खेल काफी बढ़िया रहा। जिसके आधार पर अंकिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलांगना के सूर्यापट में हुई। इसमें अंकिता ने दमदार खेल दिखाते हुए चयनकर्ताओं को आकर्षित किया।

कैंप के बाद भारतीय टीम का चयन किया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंकिता टीम में स्थान बनाने में कामयाब रहेंगी। गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि अंकिता ने हिमाचल टीम की ओर से खेलते हुए सबसे अधिक 45 अंक लिए। अंकिता बेहतरीन रेडर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...