कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवाने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विभाग ने नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भी भेज दिया है। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह पुराना स्ट्रेन है या नया। उल्लेखनीय है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मी को दो बार वैक्सीन लग चुकी है।

हाल ही में जब उसकी तबीयत खराब हुई तो इसका रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। उसमें भी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ही पाई गई। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में ऐसा पहला मामला सामने आया है। उक्त कर्मी फील्ड स्टाफ की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...