बड़े बेटे नन्द किशोर ने मोक्ष धाम पँजासरा में दी मुखाग्नि

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/काँगड़ा, अनिल शर्मा

ग्राम पँचायत सुखार के निवासी सेवानिवृत केंद्रीय मुख्य अध्यापक हंस राज शर्मा का शनिवार को उनके निवास स्थान पँजासरा में निधन हो गया।उनका जन्म आज ही के दिन 20 मार्च को हुआ था।वहीं संयोग से उन्होंने 20 मार्च को अपनी अंतिम सांस ली। मृदभाषी, मिलनसार स्वभाव के मालिक हंस राज शर्मा ने शनिवार को ही अपनी उम्र के 83 वर्ष पूरे करने वाले थे।उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए।

उनके आकस्मिक निधन पर राजकीय अध्यापक संघ के देवराज डडवाल, अरुण पठानियाँ, कुलभूषण डोगरा, सरूप सिंह, राजीव चंबियाल, दिनेश शर्मा, लवली शर्मा, विक्रम धीमान, राजेश्वर पठानियाँ, चन्द्र कुमार, विपिन चौधरी, राजिन्दर कुमार, संजय शर्मा, राजकुमार, राम प्रशाद, सुनील कुमार, पवन कुमार, फौजा राम, साधु राम, प्रेम शर्मा व मणिमहेश सेवादल सदस्यों शाम सुन्दर, योगेश चौधरी, रामनाथ शर्मा, राजेश चौधरी ने शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...