नूरपुर:ठेकेदार ने सड़क के निर्माण में इस्तेमाल की घटिया सामग्री, विभाग ने रोका काम

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

एक तरफ जहां सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके सड़कों का निर्माण कर हिमाचल प्रदेश की दशा सुधारने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर कुछ ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उपमंडल इन्दौरा के अंतर्गत आते गांव डैंकवा से जटोली मार्ग में सामने आया है, जहां 15 लाख रुपए की लागत से 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है।

इस कार्य में करीब 400 मीटर सड़क कंक्रीट से बननी थी। उसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके चलते सड़क पहले दिन ही टूट गई। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग को की गई, जिस पर कार्रवाई करते जेई जश्मेक गुलेरिया मौके पर पहुंचे व बनी हुई सड़क को जेसीबी द्वारा फिर से उखड़वाया व फिर से कार्य करने के आदेश दिए गए। ज्ञात रहे कि यह सब विभाग के मेट की निगरानी में हुआ और वह मूकदर्शक बनकर देखता रहा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...