हिमाचल: 7 वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर FIR, मां के खिलाफ दादा ने दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने का मामला सामने आया है, इस मामले में बच्चे के दादा ने उसकी मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बच्चे के केश जानबूझकर काटे गए, जिससे परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, मंडी शहर निवासी बुजुर्ग ने 21 नवंबर को पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया है कि उनका सात वर्षीय पोता मंडी के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि बच्चे की मां ने उसके केश काट दिए। दादा ने इस कृत्य को सिख धार्मिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मामला पुलिस जांच के अधीन है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...

सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री महिला आवास योजना से शारदा देवी का अपने घर का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री महिला आवास योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए अपने...