मुगला के जंगल में लगी भीषण आग, मशाल लेकर पहुंचे दो लोगों पर आग लगाने का आरोप

--Advertisement--

मुगला के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है, आरोप है कि मशाल लेकर जंगल में पहुंचे दो लोगों ने आग लगाई, जिसके बाद छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, आग के कारण पूरा वन क्षेत्र रातभर सुलगता रहा, घटना ने जंगलों की सुरक्षा और वन संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर सत्संग भवन मुगला के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लोग हाथों में मशाल लेकर जंगल में पहुंचे और सूखी घास में आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैलने लगी और रात नौ बजे तक वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा लपटों से घिर गया। जंगल से उठता धुआं और आग की लालिमा दूर से दिखाई देने लगी।

आग की तपिश से पक्षी अपने घोंसले छोड़कर सुरक्षित पेड़ों की ओर उड़ते नजर आए। आसपास के लोग इस घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन मौके पर वन विभाग के कर्मचारी आग लगाने वालों को पकड़ने या आग पर काबू पाने के लिए नजर नहीं आए। देर रात तक जंगल सुलगता रहा।

सुबह तक आग की तपिश बनी रही और बाद में यह अपने आप बुझ गई। वन संपदा को हुए नुकसान का आकलन विभाग की ओर से किया जाना है। घटना ने वन रक्षकों की रात्रिकालीन गश्त और जंगलों की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला मुख्यालय के साथ लगते जंगलों की सुरक्षा का ही ऐसा हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में वन संपदा की रखवाली की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। – संजय कुमार

जंगल में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी। विभाग को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। – भविंद्र कुमार

 

उधर, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए विभागीय टीमें सक्रिय हैं। स्थानीय लोग भी ऐसे लोगों की सूचना देकर उन्हें पकड़ने में विभाग की सहायता कर सकते हैं। – मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...

सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री महिला आवास योजना से शारदा देवी का अपने घर का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री महिला आवास योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए अपने...