हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, दो जिलों में धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है। हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 रही, जबकि इसका केंद्र धरातल से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
झटके महसूस होते ही सतर्कता बरतते हुए स्थानीय निवासी तुरंत अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल, प्रशासन और संबंधित विभागों के अनुसार स्थिति सामान्य है।

