हिमाचल प्रदेश में इंटरकास्ट लव मैरिज के अगले ही दिन विवाद सामने आया, आरोप है कि ससुराल में चाचा ससुर ने नई नवेली दुल्हन के सामने दूल्हे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
हिमखबर डेस्क
लव मैरिज के दो दिन बाद जैसे ही दामाद अपने ससुराल गया तो उसकी दुल्हन के चाचा ने उसका सिर फोड़ दिया। 25 साल के युवक ने इंटरकास्त मैरिज की थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 14 अक्तूबर की यह घटना है। ऊना जिले के बहड़ाला के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरोली के गांव पंजावर के जागीर सिंह ने उसके साथ मारपीट की। कुल तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
युवक ने बताया कि वह मौजूदा समय में अपनी नानी के पास गांव नगनोली में रहता है और विदेश में नौकरी करता है। तीन महीने पहले ही वह नौकरी से छुट्टी लेकर आया था और उसने पंजावर की युवती से 13 अक्तूबर को लव मैरिज की थी। इसमें घरवालों की सहमति भी थी।
युवक ने शिकायत में बताया कि शाम को साढ़े पांच वहससुराल में अपनी पत्नी, साली के साथ घर के अन्दर बैठा था तो उसकी पत्नी का चाचा जागीर सिंह, और दो अन्य लोग आए और मुझे जाति के बाहर शादी करने पर पूछने और बहसबाजी करने लगे। बहसबाजी के दौरान आरोपी चाचा ने जमीन से उठाकर ईंट से मेरा सिर फाड़ दिया। आरोप है कि दलजीत सिंह और जशन ने उसके साथ मारपीट की।
युवक ने बताया कि पत्नी और मेरी साली आरोपियों से उसे छुड़ाया और फिर मेरे सिर से काफी खून बहने लगा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। भदसाली अस्पताल में युवक का इलाज करवाया गया। फिलहाल, पुलिस चौकी पंडोगा में केस दर्ज किया गया है।
एसपी सचिन हीरामठ के बोल
ऊना के एसपी सचिन हीरामठ ने बताया कि पुलिस ने धारा-173 BNSS के तहत घायल दुल्हे का बयान दर्ज करवाया केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

