नैनीखड्ड स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों और प्रयोगों से रूबरू हुए विद्यार्थी

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड में एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों को करीब से देखने तथा विज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।

चम्बा – भूषण गुरुंग

पालमपुर विज्ञान केन्द्र के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार की पहल के अंतर्गत आज मंगल बार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेनीखड्ड में एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का लगाई गई। प्रदर्शनी का मुख्या उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा,तर्कशीलता एवं नवाचार की भावना को विकसित करना है।

प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान संचारक के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के प्रयोगों के बारे में सरल,सहज और रोचक ढंग से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझाया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निश्चिंत कुमार ने कहा कि भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों में पढ़े गए वैज्ञानिक सिद्धांतों को जब विद्यार्थी मॉडल,प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से देखते हैं, तो उनकी समझ अधिक प्रभावी और स्थाई बनती है।

उन्होंने पालमपुर विज्ञान केन्द्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति तथा नवाचार की भावना को बढ़ावा देती हैं पउन्होंने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाता है।

क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। वही विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी में उपलब्ध प्रत्येक मॉडल और प्रयोग को जिज्ञासा के साथ देखें तथा अधिक से अधिक प्रश्न पूछकर इसका लाभ उठाया।

विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने भी पालमपुर विज्ञान केन्द्र की इस पहल की सराहना की। एक दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रयोगों का अवलोकन कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक पक्ष से परिचित हुए। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को देखने,समझने और अनुभव करने का एक उपयोगी अवसर सिद्ध हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...