इजराइल में नौकरी का मौका! हिमाचल के नर्सिंग युवाओं को होम बेस्ड केयरगिवर पद पर ₹1.99 लाख तक वेतन

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नर्सिंग युवाओं के लिए इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर बनने का शानदार अवसर है। इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को करीब ₹1.99 लाख मासिक वेतन मिलने की जानकारी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बीएससी नर्सिंग की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है और विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के माध्यम से इजराइल स्थित ‘नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ द्वारा Home Based Caregiver (घर पर देखभाल करने वाला) के पदों पर भर्ती की जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 16,443.85 न्यू इजराइली शेकेल वेतन प्राप्त होगा, जो वर्तमान विनिमय दर के अनुसार भारतीय मुद्रा में लगभग ₹1,99,770/ रु के बराबर है।

आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास एक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार ने केयरगिविंग (देखभाल) का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और उसके पास सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इसमें कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रमाण होना चाहिए। यह संस्थान भारतीय प्राधिकरणों (नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग असिस्टेंट या मिडवाइफरी) द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

आवेदक का इजराइल में पूर्व में कोई कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए और परिवार का कोई निकटतम सदस्य वर्तमान में इजराइल में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

स्वयं वहन किए जाने वाले खर्च:सफल चयनित उम्मीदवारों को तैनाती और अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले पंजीकरण शुल्क, मेडिकल शुल्क, पुलिस रिपोर्ट शुल्क, पासपोर्ट शुल्क (यदि आवश्यक हो), इंटरव्यू वीडियो रिकॉर्डिंग शुल्क, प्लेसमेंट ब्यूरो द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की पहली किस्त, टैक्स और वीजा प्रोसेसिंग शुल्क खुद वहन करने होंगे।

इसके अलावा, भारत से इजरायल जाने का हवाई टिकट और वापसी का टिकट भी स्वयं देखना होगा। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित शुल्क लगभग 1,47,086 रु (अनुमानित और परिवर्तनशील) का भुगतान करना होगा। वैध पासपोर्ट के बिना अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/K1qnhHeCtSKMzy4FA पर जाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...

धर्मशाला साई सेंटर की पुष्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा को भारतीय कबड्डी...