हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर पुरुषों को भी सरकारी अवकाश दिया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमखबर डेस्क

रक्षाबंधन पर इस बार हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भाई-बहन के पावन पर्व पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि इस बार पुरुषों को भी छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में इसकी घोषणा की। इस तरह हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी होगी।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर हिमाचल सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में बहनों को फ्री सफर की सुविधा दी जाती है, जिसका लाभ हिमाचल की बहनें उठाती हैं। इसी कड़ी में एक नई सुविधा जोड़ते हुए पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी देने का ऐलान हुआ है।

यानी कि अब रक्षाबंधन पर बहनें भाई को आराम से राखी पहना सकेंगी, क्योंकि अकसर इस बात पर सवाल उठता था कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को तो छुट्टी होती है, लेकिन जिस भाई की कलाई सजाने के लिए बहनों को यह छुट्टी दी जाती है, उस भाई को तो काम पर या नौकरी पर जाना पड़ता है।

इसको ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार भाइयों को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है। यानी कि कल स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी विभाग और संस्थान बंद रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...