अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए बड़ा अपडेट, शैक्षणिक सत्र 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी; 31 अगस्त से खंड स्तरीय टूर्नामेंट

--Advertisement--

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जिसमें स्कूली खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

धर्मशाला, 27 अगस्त – हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिला के 23 शिक्षा खंडों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की विभिन्न स्थलों पर  आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन तथा चौस की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसके उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

जिला स्तरीय लड़कों की मेजर खेल प्रतियोगिताएं 9 से 11 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर में होंगी। इनमें हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल, कुश्ती तथा फुटबाल की स्पर्धाएं शामिल हैं। वहीं, लड़कों की माइनर खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल तथा बॉक्सिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरा में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय माइनर लड़कियों की प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घमरूर में होंगी। इनमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन तथा वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त अंडर-14 लड़के-लड़कियों की एथलेटिक्स, चौस, योगा, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के पहले दो दिन लड़कों तथा अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि प्रत्येक टीम के लिए प्रतियोगिता से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रविष्टि करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...