साइंटिफिक असिस्टेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित

--Advertisement--

साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भर्ती प्रक्रिया का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है और चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) के एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 32 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 4 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।
7 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद इस पद के लिए अंशुल शर्मा का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in/ पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...