हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते ढांडा क्षेत्र में एचआरटीसी बस और टिपर में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत कई सवारियों को चोटें आई हैं। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी पीएचसी में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे ढांडा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एचआरटीसी बस और टिपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से बस में सवार कई सवारियां गिरकर घायल हो गईं, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत बस में बैठी अन्य सवारियों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जतोग चौकी को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायला लिया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पांच से सात सवारियों और चालक को इसमें चोटें आई हैं। प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...