संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

--Advertisement--

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। 46 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 72 पद खाली रह गए।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 58 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 18 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 46 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 72 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 26, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 11, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 15, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 8, एससी बीपीएल 3, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in/ पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...