धर्मशाला के धर्मकोट में गाड़ी मोड़ने पर विवाद, पंजाब के सैलानी ने तलवार से किया हमला; दो युवक घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला-मकलोडगंज के धर्मकोट में गाड़ी मोडऩे को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान पंजाब से आए एक सैलानी ने कथित तौर पर तलवार निकालकर हमला कर दिया।

हमले में दो स्थानीय युवक घायल हुए हैं, जबकि दो आरोपी युवकों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियों को न्यायालय की ओर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सोमवार शाम करीब छह बजे धर्मकोट में एक रेस्टोरेंट के पास टैक्सी स्टैंड के समीप पंजाब से आए कुछ सैलानियों और स्थानीय टैक्सी चालकों के बीच गाड़ी मोडऩे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने आरोपियों की कार भी कब्जे में ले ली है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान गुरविंदर सिंह, दमनप्रीत व अमनदीप निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बड़ी खबर! NPS कर्मचारियों को पूरा DA, OPS की 6 किस्तें अभी भी बकाया; जानिए कब आएगा पैसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों का 15 फीसदी डीए...