बद्दी में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मुख्य आरोपियों को भगाने वाले 3 गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर भेजे

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के जट्टी माजरा में प्रवासी कामगार दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने हत्या के बाद फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को भागने में मदद की। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं।

मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के दरौरा गांव निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार पर सोमवार देर शाम दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला किया था।

सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और एसआईटी का गठन भी किया गया है।

प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है। बताया गया कि दीपक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी युवती के भाई को हो गई थी। आरोप है कि युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दीपक को बहाने से बुलाया। दोनों ने उसके साथ पहले विवाद किया और इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया।

वारदात के बाद दोनों मुख्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस को जांच के दौरान कुछ प्रवासी लोगों द्वारा आरोपियों को भागने में मदद किए जाने की जानकारी मिली। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी जमीर अहमद पुत्र अबीब अहमद, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से मुख्य आरोपियों के ठिकाने और उन्हें फरार कराने में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

उधर, मानपुरा पुलिस ने मृतक दीपक कुमार के शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए। पुलिस फरार दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...