चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भयानक हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में युवक-युवती की मौत

--Advertisement--

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के पास बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां डोहलूनाला के समीप एक निजी बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के रहने वाले एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे की है। दोनों युवा स्कूटी पर सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रही युवती कशिश सिहली निवासी सुंदरनगर व जिला मंडी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी त्रिफालघाट व जिला मंडी को गंभीर हालत में कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एसपी अभिषेक सेकर के बोल 

कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक समेत प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवा दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...