हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

--Advertisement--

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर मलबे में दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को चंबा के भरमौर के बाद बिलासपुर में भराड़ी के अंतर्गत लदरौर बाजार में भारी भूस्खलन हुआ है। यहां जमीन की खोदाई में लगी एक जेसीबी मशीन पर अचानक ऊपर से भारी-भरकम मिट्टी का ल्हासा (भूस्खलन) गिर गया। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर और हेल्पर दोनों मलबे में दब गए। इस घटना में 20 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, लदरौर बाजार में जेसीबी से खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मिट्टी और चट्टानों का मलबा मशीन पर आ गिरा। हादसा होते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही दूसरी जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर दोनों दबे युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर की प्राथमिक चिकित्सा के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतक और घायल की पहचान

  • मृतक (हेल्पर): कुशल (20) पुत्र होशियार सिंह, निवासी गांव चम्बयाली, जिला ऊना।
  • गंभीर घायल (चालक): पंकज भारद्वाज (26), निवासी गांव जाजर (सरकाघाट), जिला मंडी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...