गैहरा-पियुहरा मार्ग पर 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, महिला की मौत; तीन घायल

--Advertisement--

चंबा के गैहरा-पियुहरा मार्ग पर पिकअप करीब 500 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसा उस समय हुआ जब पिकअप गैहरा से मरौर की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरे नाले में जा गिरी। वाहन के नाले में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से नाले से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी के बोल

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप हादसे में एक महिला की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...